10 जनवरी के लिए दैनिक भक्ति-विचार
हे मेरे भाइयो, जो भविष्यद्वक्ता प्रभु के नाम से बातें करते हैं, उन्हें क्लेश सहने और धीरज धरने का उदाहरण समझो। James 5:10
सही मार्ग अब भी "सकेत मार्ग" है, जो स्वंय का अपमान और स्वंय की इच्छा का इन्कार करने का मार्ग है, अर्थात दीनता और नम्रता का मार्ग। इस वर्ष भी इस मार्ग पर चलने के लिए उतना ही प्रयास और अनुग्रह चाहिए, जितना पिछले वर्ष में था, या शायद उससे भी अधिक। क्योंकि जैसे-जैसे हम अनुग्रह और ज्ञान में बढ़ते हैं, शेखी बघारने, अभिमानी और अहंकारी होने की आजमाइशें उतनी ही बढ़ती जाएंगी। और जैसे-जैसे हम विश्वास, आशा, प्रेम, और परमेश्वर की सेवा में अत्यधिक व्यस्त होते हैं, उतनी ही अधिक प्रबलता से हमारा बड़ा विरोधी (शैतान) हमारी उन्नति का विरोध करेगा, और उसके दूत हमें बदनाम करने, हमारी बुराई करने और हर तरह से हमें नुकसान पहुँचाने का प्रयास करेंगे। आमीन Z. 95-3 R1751:3

