13 जनवरी के लिए दैनिक भक्ति-विचार
हे मेरे बालकों, मैं ये बातें तुम्हें इसलिये लिखता हूं, कि तुम पाप न करो; और यदि कोई पाप करे, तो पिता के पास हमारा एक वकील है, अर्थात धर्मी यीशु मसीह। 1 John 2:1
यदि हम पाते हैं कि विश्वास की कमी या शारीरिक दुर्बलता (गिरे हुए स्वभाव) के कारण कोई गलत कदम उठाया गया है, जो परमेश्वर की इच्छा और हमारे सर्वोत्तम आत्मिक हितों के विरुद्ध है, तो हमें अपने कदम पीछे हटाने में और प्रभु को पुकारने में कोई भी समय नहीं गंवाना चाहिए। हमारे पास मसीह के बहुमूल्य लहू से पवित्र की गई एक वेदी है, जो हर प्रकार से उस वेदी से कहीं अधिक श्रेष्ठ है, जिसे अब्राहम ने पशुओं के बलिदान के लहू से पवित्र किया था। और प्रेरित हमें कहते हैं, "इसलिये आओ, हम अनुग्रह के सिंहासन के निकट हियाव बान्धकर (साहसपूर्वक - पूर्ण विश्वास के साथ) चलें, कि हम पर दया हो, और हम वह अनुग्रह पाएं, जो आवश्यकता के समय हमारी सहायता करे" (इब्रानियों 4:16)। आमीन Z. 01-233 R2848:3

