14 जनवरी के लिए दैनिक भक्ति-विचार
इसलिये मैं तो इसी रीति से दौड़ता हूं, परन्तु लक्ष्यहीन नहीं; मैं भी इसी रीति से मुक्कों से लड़ता हूं, परन्तु उसके समान नहीं जो हवा पीटता हुआ लड़ता है। 1 Corinthians 9:26
गिरे हुए स्वभाव की कमजोरियों के साथ लड़ने में यह अत्यंत सहायक होगा कि हम समझदारी के साथ अपनी इच्छा का पूर्ण समर्पण करें अर्थात अपने मन और शरीर की हर शक्ति और क्षमता को पूरी तरह परमेश्वर के लिए समर्पित करें। वह जो परमेश्वर के प्रति अपने समर्पण और परमेश्वर की सेना में भर्ती होने के प्रति उचित नजरिया रखता है, वह यह समझ जाता है कि उसके पास परमेश्वर को देने के लिए इससे अधिक कुछ है ही नहीं, इसलिए, उसके पुराने और नए मन के बीच इच्छा के संघर्ष वहीं समाप्त हो जाते हैं, जब वह यह निर्णय ले लेता है - "मैं और मेरा घराना यहोवा की सेवा करेंगे।" यह कितना महत्वपूर्ण है कि सभी सैनिक यह समझें कि उनकी सेवा का समय मृत्यु तक है, और यह कि उनके पास युद्ध से पीछे हटने या विश्वास की अच्छी लड़ाई को लड़ने में एक पल के लिए भी रुकने का विचार करने की कोई जगह नहीं है। आमीन Z. 03-421 R3273:4

