16 जनवरी के लिए दैनिक भक्ति-विचार
प्रार्थना में तत्पर रहो। Romans 12:12
प्रिय प्रभु के शिष्यों, यह हमारे लिए कितना धन्य विशेषाधिकार है कि हम प्रार्थना में नित्य लगे रहें, हमेशा प्रार्थना करें अर्थात किसी भी समय और किसी भी स्थान पर अपने हृदय और मन को परमेश्वर की ओर लगाऐं, और प्रतिदिन और हर पल यह महसूस करें कि परमपिता और हमारे प्रिय प्रभु यीशु सदा हमारे साथ बने रहते हैं। और फिर, जब दिन के सभी व्यस्त कार्य उनकी दृष्टि और देखरेख में पूरे कर लिए जाएं, या जब भी हमारे मन को परमेश्वर की आवश्यकता महसूस हो, तो यह विशेषाधिकार हमारे लिए कितना बहुमूल्य हो जाता है कि हम एकांत में परमेश्वर के साथ समय बिताकर, अपने मन का बोझ उनके सामने रखकर अपना दिल हल्का कर लें। आमीन Z. 95-215 R1866:1

