18 जनवरी के लिए दैनिक भक्ति-विचार
व्यवसाय में आलसी न हो; आत्मा में उत्साही रहो; प्रभु की सेवा करो। Romans 12:11
वे सभी जो इस दौड़ को सफलतापूर्वक दौड़ना चाहते हैं, उन्हें प्रभु के कार्य में अपनी उत्सुकता और सक्रियता (काम में लगे रहने) पर ध्यान देना चाहिए। यदि हम विश्वासघाती सेवकों की तरह अपनी एक या अनेक प्रतिभाओं को सांसारिक चिंताओं और बोझों के नीचे दबा दें, जिन्हें टाला या अलग किया जा सकता था; यदि हम इन्हें स्वयं या परिवार के लिए सांसारिक महत्वाकांक्षाओं के अधीन कर दें, चाहे वह विज्ञान, या ज्ञान सम्बन्धी पढ़ाई, संगीत, कला, व्यापार, राजनीति, या मनोरंजन पर समर्पित समय बर्बाद करके हो, या फिर अभिमान और इच्छाओं को बढ़ावा देकर हो, तो हम देर-सवेर बाहरी अंधकार में चले जाएंगे। आमीन Z. 91-9 R1282:5

