19 जनवरी के लिए दैनिक भक्ति-विचार
अहा! मैं तेरी व्यवस्था से कैसी प्रीति रखता हूं! दिन भर मेरा ध्यान उसी पर लगा रहता है। Psalms 119:97
परमेश्वर के वचनों का अध्ययन करना, मसीहियों के लिए एक बहुत बड़ा विशेषाधिकार है, फिर भी कई बार इस अध्ययन का बहुत सारा हिस्सा बिना किसी उद्देश्य के किया जाता है। जो वचनों के अध्ययन को अभ्यास में नहीं लाता है, वह केवल समय की बर्बादी करता है, परमेश्वर के लोगों को दिव्य योजना में किस हद तक बलिदान करना है; इसका ज्ञान प्राप्त करने के लिए हर उचित अवसर को उपयोग में लाना चाहिए, लेकिन परमेश्वर के बच्चे इस बात का ध्यान रखेंगे कि यह बलिदान मुख्य तौर पर उनके अपने आराम और सुविधा का हो, न कि दूसरों के आराम और सुविधा का। बाईबल का ऐसा अध्ययन जो केवल दूसरों के समय और सुविधा की कीमत पर किया जाता है, वह आत्मिक प्रेम से भरपूर होने का नहीं बल्कि स्वार्थी होने का संकेत है। आमीन Z. 99-156 R2488:3

