24 जनवरी के लिए दैनिक भक्ति-विचार
कृपा और सत्य तुझ से अलग न हों; उन्हें अपनी गर्दन में बाँध ले, और उन्हें अपने हृदय की पटिया पर लिख ले। Proverbs 3:3
हालाँकि न्याय, प्रेम की आज्ञा का पहला पहलू है, लेकिन यह इसकी मांगों का अंत नहीं है: यह अपेक्षा करता है कि हमारा प्रेम, कठोर न्याय से आगे बढ़कर, हमें दया और क्षमा का अभ्यास करने के लिए प्रेरित करे। और इस प्रकार से दया का अभ्यास करके हम दिव्य प्रेम की नकल कर रहे हैं। इसलिए, जब हम, हमारी तरह ही गिरे हुए और अपूर्ण लोगों के साथ व्यवहार करते हैं, तब हमें इस पहलू (प्रेम, दया और क्षमा) को याद रखना चाहिए और हमें न केवल उनके प्रति न्यायपूर्ण होना है, बल्कि इसके अलावा, दयालु, उदार, और दयावान भी होना है, यहां तक कि उनके प्रति भी, जो नाशुक्रे हैं, ताकि हम हमारे पिता जो स्वर्ग में हैं, उनके बच्चे बन सकें। आमीन Z. 02-171 R3020:6

