3 अगस्त के लिए दैनिक भक्ति-विचार
"… इस देश के लोगों से अपने आप को अलग करो"। Ezra 10:11
किसी ने ठीक कहा है: संसार में मसीही, समुद्र में एक जहाज के समान होता है। समुद्र में जहाज तब तक सुरक्षित है, जब तक कि समुद्र का पानी जहाज में न आ जाये। आजकल मसीही धर्म की एक बड़ी समस्या यह है कि उन्होंने अजनबियों, 'सांसारिक लोगों' को मसीही मान लिया है। इससे न केवल मसीहियों का नुकसान होता है, क्योंकि उन्होंने अपने स्तर को नीचा किया है, (क्योंकि औसत दर्जे को स्तर मान लिया जाता है) लेकिन अजनबियों को भी नुकसान होता है, क्योंकि वे अपने विषय में यह मानते हैं की वे पूरी तरह से सुरक्षित है और उन्हें बदलाव की जरूरत नहीं क्योंकि वे शरीरक रूप से सम्मानित है और शायद अक्सर सार्वजनिक आराधना में उपस्थित रहते हैं। आमीन Z. 99-203 R2512:4

