26 अगस्त के लिए दैनिक भक्ति-विचार
प्रेम... दयालु है। 1 Corinthians 13:4
प्रभु के लोगों के लिए यह उतना ही जरूरी नहीं है, कि वे हर उस व्यक्ति की आलोचना करें, जिसे वे सड़क पर गलत करते हुए देखें, जितना कि हर साधारण दिखने वाले व्यक्ति को उसकी सुंदरता की कमी के बारे में बताना जरूरी नहीं है। नम्रता, हमेशा एक मसीही चरित्र का हिस्सा होती है। संसार के लोगों में नम्रता एक बाहरी दिखावा हो सकता है, लेकिन एक मसीही में, यह केवल दिखावा नहीं है, बल्कि उसके ह्रदय की सच्ची भावना को दर्शाता है, जो जीवन की आत्मा अर्थात प्रेम के अनुसार विकसित हुई हैं। प्रेम कोमलता, धीरज, दयालुता आदि की ओर ले जाता है, और यहाँ तक कि यदि कोई अवज्ञा करे, तो भी प्रेम कठोर शब्द कहने में संकोच करेगा, और जहाँ तक संभव हो, वह कठोर बातें कहने से बचने की कोशिश करेगा। आमीन Z. 03-153 R3194:2

