2 फ़रवरी के लिए दैनिक भक्ति-विचार
"क्योंकि यदि तुम शरीर के अनुसार दिन काटोगे, तो मरोगे …"। Romans 8:13
शरीर के अनुसार जीने का क्या मतलब है? इसका उत्तर यह है कि हमारे गिरे हुए मनुष्य स्वभाव की लालसाओं और रुचियों के प्रति हमारा झुकाव होना, उनसे तृप्त होना और उनसे सहमति रखना और उन्हीं के अनुसार जीने की चाहत रखना। और शरीर की अभिलाषाओं के अनुसार जीना सबसे आसान कार्य है। इसका अर्थ है, निरुत्साही ढंग से बेफिक्र होकर अपने पुराने स्वभाव में जो अभी भी मौजूद है, उसके खिलाफ संघर्ष करना ही बंद कर देना। जैसे ही कोई ऐसा करता है, वह इस स्वभाव की धारा के साथ बहने लगता हैं, और धीरे-धीरे उसे यह धारा और अधिक तेज़ लगने लगती है, जिससे उसका विरोध करना और अधिक कठिन हो जाता है। आमीन Z. 95-8 R1748:3

