21 नवंबर के लिए दैनिक भक्ति-विचार
हे मेरे भाइयों, जब तुम नाना प्रकार की परीक्षाओं में पड़ो तो इसको पूरे आनन्द की बात समझो। James 1:2
निःसंदेह, हम सब अक्सर यह चाहतें हैं कि सभी परीक्षाएँ खत्म हो जाएँ और हम जय पाने वालों की गिनती में स्वीकार कर लिए जाएँ। लेकिन धीरज, विश्वास, और भरोसा हमारे हृदयों में शुद्ध करने का कार्य कर रहे हैं, जिससे हम अधिक नम्र, आज्ञाकारी और परमेश्वर की इच्छा के प्रति समर्पित बनें। इस अच्छे कार्य को जारी रहने दें। अगर हमारे परीक्षणों ने हमें कोई भी ऐसा सबक सिखाया है, जो हमारे लिए लाभकारी हो, तो हमें आनंद मनाना चाहिए — जिसने हमारे चरित्र को मजबूत बनाया हो, सत्य और धार्मिकता के प्रति अधिक दृढ़ किया हो, हमारी कमजोरियों से हमें अवगत कराया हो, और उनके प्रति हमें सतर्क किया हो। यहां तक कि वे संघर्ष जिनमें केवल अधूरी जीत ही मिली हो, शायद वे भी हमारे फायदे के लिए रहे हों, और जिन संघर्षों पर हमें पूर्णतः असफलता मिली हो, वहां भी परिणामस्वरूप हमारा चरित्र मजबूत हो सकता है, उस दिशा में अधिक उत्साह के साथ प्रयास करने का संकल्प पक्का हो सकता है, और प्रभु के सामने प्रार्थना में हृदय विनम्र बन सकता है। आमीन Z. 02-133 R3001:5

