10 मार्च के लिए दैनिक भक्ति-विचार
जब तक आज का दिन कहलाता है, एक-दूसरे को प्रतिदिन समझाते रहो, ऐसा न हो कि तुममें से कोई पाप के छल द्वारा कठोर बन जाए। Hebrews 3:13
यदि हमें यह एहसास हो कि हमारे ऊपर किसी हद तक, एक आत्मिक आलस्य छा रहा है, जो हमारी आत्मिक संवेदनाओं को धीरे-धीरे सुन्न कर रहा है, और सत्य का प्रेरणादायक प्रभाव हम पर कम होता जा रहा है, तो हमारा पहला कर्तव्य यह है कि हम प्रार्थना में और परमेश्वर तथा उसके वचन के साथ संगति में लग जाएं, ताकि परमेश्वर की पवित्रता के प्रभाव को अनुभव किया जा सके। क्योंकि हम मसीह के भागी हुए हैं, यदि हम अपने प्रथम भरोसे पर अन्त तक दृढ़ता से स्थिर रहें। (इब्रानियों 3:14) आमीन (Z. 03-54) R3149:2

