8 मार्च के लिए दैनिक भक्ति-विचार
परमेश्वर ने प्रत्येक सदस्य को शरीर में उसी प्रकार स्थापित किया है, जैसा कि उसे अच्छा लगा। 1 Corinthians 12:18
मसीह की देह का कोई भी सदस्य यह नहीं कह सकता कि उसे दूसरे सदस्य की जरूरत नहीं है, और न ही कोई सदस्य यह कह सकता है कि मेरे लिए इस देह की सेवा करने लायक कोई कार्य ही नहीं है। हमारे महिमामय शिरोमणि के मार्गदर्शन में, प्रत्येक सदस्य जो उसकी आत्मा से भरा हुआ है और उसकी सेवा करने की इच्छा रखता है, वह ऐसा (सेवा) कर सकता है। जब इनाम पाने का समय आएगा, तब कौन जानता है कि पौलुस और अपुल्लोस की उपयोगिता का कितना श्रेय कुछ विनम्र लोगों जैसे कि अक्विला और प्रिस्का को दे दिया जाये। जिन्होंने अलग-अलग तरीकों से इन प्रतिभाशाली भाइयों को प्रोत्साहन दिया, उनकी सेवा की और परमेश्वर के कार्यों में उनकी मदद की। (1 कुरिन्थियों 3:5,6, 16:19) आमीन Z. 03-59 R3152:2

