6 मार्च के लिए दैनिक भक्ति-विचार
"… मैंने यह सीख लिया है कि जिस किसी दशा में हूँ, उसी में संतोष करूँ। मैं दीन होना भी जानता हूँ, और समृद्ध होना भी जानता हूँ …"। Philippians 4:11, 12
यदि हम अपने जीवन के अनुभवों को बहुत विभिन्न और उतार-चढ़ाव से भरा हुआ पाते हैं, तो हम यह निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि प्रभु यह देखते हैं कि हमें भविष्य में हमारे लिए निर्धारित स्थान के लिए उपयुक्त रूप से शिक्षित और तैयार करने लिए समृद्धि (बढ़ती) और घटी दोनों की आवश्यकता है। आइए, हम भी प्रेरित की तरह यह सीखें कि समृद्धि (बढ़ती) में कैसे जीवन व्यतीत करें, अर्थात हम पृथ्वी के सांसारिक आशीर्वादों की भरपूरी के कारण, अपनी समर्पण की वाचा से खुद को भटकने न दें। और यह भी सीखें कि घटी में कैसे रहना है, ताकि परमेश्वर के ज्ञान और जो उन्हें हमारे लिये सर्वोत्तम लगता है, हम उससे बाहर जाने की इच्छा न करें और जो हमारे पास है, उसी में हम संतुष्ट रहें। आमीन Z. 03-10 R3129:6

