17 मार्च के लिए दैनिक भक्ति-विचार
इसलिए उस व्यक्ति से वह प्रतिभा ले लो और उसे दे दो जिसके पास दस प्रतिभाएँ हैं। क्योंकि जिसके पास है, उसे और दिया जाएगा और उसके पास बहुतायत होगी; लेकिन जिसके पास नहीं है, उससे वह भी ले लिया जाएगा जो उसके पास है। Matthew 25:28, 29
तोड़े (प्रतिभा, हुनर) को मिट्टी में छिपा देने के इस दृष्टान्त में एक-तोड़े वाले व्यक्ति को उदाहरण के लिए क्यों चुना गया? यह उन लोगों की जिम्मेदारी को दिखाने के लिए दिया गया, जिनके पास सबसे कम हुनर है - यह दर्शाने के लिए कि प्रभु अपने सभी समर्पित लोगों से, चाहे उनके पास जो भी प्रतिभा हो, यह अपेक्षा करते हैं कि वे अपनी प्रतिभाओं को पहचानें और उनका उपयोग करें। और जिनके पास प्रभु, भाइयों और सच्चाई की सेवा करने की थोड़ी सी भी क्षमता है और यदि वो इस क्षमता का उपयोग करने में लापरवाही करते हैं, तो प्रभु उन लोगों को निर्दोष नहीं ठहराएंगे। आमीन Z. 01-59 R2765:1

