19 मार्च के लिए दैनिक भक्ति-विचार
और आज्ञाकारी बालकों की तरह अपनी अज्ञानता के समय की पुरानी अभिलाषाओं के सदृश न बनो। पर जैसा तुम्हारा बुलाने वाला पवित्र है, वैसे ही तुम भी अपने सारे चाल-चलन में पवित्र बनो। 1 Peter 1:14, 15
कुछ मसीही, यह गलत धारणा रखते हैं कि तराशने का काम सिर्फ परमेश्वर ही करते हैं, और उनके बच्चों को उनके हाथ में निष्क्रिय बने रहकर कुछ करने की जरूरत नहीं; लेकिन पतरस ऐसा नहीं कहते। प्रेरित पतरस हमें शिक्षा देते हैं कि हमें अपने आप को दिव्य आदेशों के मुताबिक तराशना है। हमें, हमारे अंदर और हमारे चारों ओर काम करने की आवश्यकता है, और जो लोग व्यस्त रहकर कार्य नहीं करते, बल्कि निष्क्रिय होकर बैठ जाते हैं और प्रतीक्षा करते हैं कि परमेश्वर उनके जीवन में चमत्कार करें, तो, वे बड़े धोखे में हैं और दुश्मन को अपने ऊपर लाभ उठाने का मौका दे रहे हैं। वह (दुश्मन) निश्चित रूप से उन्हें बांधने और अंधकार में डालने के लिए इस परिस्थिति का उपयोग करेगा, इसलिए हमें डरते और काँपते हुए अपने-अपने उद्धार का कार्य पूरा करते जाना है। आमीन Z. 03-55 R3150:1

