20 मार्च के लिए दैनिक भक्ति-विचार
"… यदि तुम मेरे वचन में बने रहोगे, तो सचमुच मेरे चेले ठहरोगे। और सत्य को जानोगे, और सत्य तुम्हें स्वतंत्र करेगा"। John 8:31, 32
दिव्य सत्य, कभी भी परमेश्वर द्वारा निर्धारित माध्यमों के अलावा कहीं और नहीं पाया जाता: और वे माध्यम हैं प्रभु, प्रेरित और भविष्यद्वक्ता । परमेश्वर की प्रेरणा से लिखाए गए उपदेशों में बने रहना, उनका अध्ययन और उन पर ध्यान करना, उन पर पूर्ण विश्वास रखना, और अपने चरित्र को उनके अनुसार ढालने में वफ़ादार रहना, यही प्रभु के वचन में बने रहने का अर्थ है। यदि हम इस प्रकार सच्चे और ईमानदार शिष्यों के रूप में प्रभु के वचन पर चलते रहें, तो हम वास्तव में "सत्य को जानेंगे," "विश्वास में दृढ़ बनेंगे," "हमारी आशा के कारण को बता सकेंगे, "पूरे प्रयत्न के साथ उस विश्वास को पाने का यत्न करेंगे, जो संतों को एक ही बार सौंपा गया था", 'एक अच्छी लड़ाई लड़ सकेंगे', ‘एक अच्छी गवाही बन सकेंगे' और दृढ़ता से 'मसीह के अच्छे योद्धा की तरह धीरज से सहेंगे' - यहाँ तक कि, प्राण देने तक। आमीन Z. 03-61 R3153:5

