25 मार्च के लिए दैनिक भक्ति-विचार
इसलिये हे प्रियो, तुम लोग पहले ही से इन बातों को जान कर चौकस रहो, ताकि अधमिर्यों के भ्रम में फंस कर अपनी स्थिरता को कहीं हाथ से खो न दो। पर हमारे प्रभु, और उद्धारकर्ता यीशु मसीह के अनुग्रह और पहचान में बढ़ते जाओ …"। 2 Peter 3:17, 18
- जब हम परमेश्वर के वादों पर ध्यान देते हैं, तब हम ज्ञान में बढ़ते हैं।
- हम इन वादों को विश्वास के साथ अपने जीवन में लागू करते हैं।
- हम अपने जीवन में उन वादों के पूरा होने के काम को पहचानने का प्रयास करते हैं। 4 . साथ ही, हम अनुग्रह में भी बढ़ते हैं। क्योंकि जब तक, ज्ञान के प्रत्येक पहलू को एक अच्छे और ईमानदार हृदय में ग्रहण न किया जाए, और वह आज्ञाकारिता और धार्मिकता (अनुग्रह) का फल न लाए, तब तक, हम ज्ञान के अगले पड़ाव में जाने के लिए तैयार नहीं होंगे, और इस प्रकार हो सकता है कि ज्ञान में हमारी बढ़ोतरी रुक जाए या हम पीछे मुड़ जाए। और जैसे ज्ञान को खो देना, अनुग्रह को खो देने का कारण बनता है, वैसे ही अनुग्रह को खो देना भी ज्ञान को खो देने का कारण बनेगा, और यह हमें अंधकार की ओर ले जाएगा, जहाँ परमेश्वर के वादे, ठीक उसी अनुपात में धीरे-धीरे धुँधले और अस्पष्ट होते जाएंगे, जिस अनुपात में हमारी भलाई या अनुग्रह दुनियादारी या पाप में खोती जाएगी। आमीन Z. 03-70 R3156:4

