30 मार्च के लिए दैनिक भक्ति-विचार
तो जब कि ये सब वस्तुएं, इस रीति से पिघलने वाली हैं, तो तुम्हें पवित्र चाल चलन और भक्ति में कैसे मनुष्य होना चाहिए। 2 Peter 3:11
परमेश्वर की समानता के स्वभाव में निश्चित रूप से कोई भी हानिकारक गपशप, कोई अशुद्ध या अपवित्र बातचीत, या कोई भी अविश्वासपूर्ण या विद्रोही शब्द शामिल नहीं हो सकते। वे सभी, जो मसीह के नाम को सच्चाई और ईमानदारी से लेते हैं, उन्हें ऐसी सभी बातों से दूर रहना चाहिए। और हमें यह याद रखना चाहिए कि हमें प्रतिदिन प्रभु के साथ अपना हिसाब-किताब करना है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कोई भी ऐसा व्यर्थ शब्द, जिसके लिए हमने पश्चाताप न किया हो और जिसकी क्षमा न मिली हो, वे हमारे खिलाफ दर्ज न हो। यदि हम प्रतिदिन अपने जीवन का लेखा-जोखा परमेश्वर के सामने प्रस्तुत करें और प्रत्येक दिन के साथ अधिक जयवन्त होने की सामर्थ पाने के लिये उनका अनुग्रह मांगें, तो हम न्याय में निर्दोष ठहराए जाएंगे और मसीह के माध्यम से परमेश्वर के सामने ग्रहणयोग्य होंगे, उनकी पवित्र आत्मा हमारी आत्मा के साथ मिलकर गवाही देगी, ताकि हम परमेश्वर को भावते हुए और उनके लिये ग्रहणयोग्य बन सकें। आमीन Z. 96-33 R1938:5

