31 मार्च के लिए दैनिक भक्ति-विचार
विश्वास की अच्छी लड़ाई लड़ो, अनन्त जीवन को थाम लो, जिसके लिए तुम बुलाए गए हो, और बहुत से गवाहों के सामने अच्छा अंगीकार किया है। 1 Timothy 6:12
चाहे हमारा युद्ध ज्यादातर सार्वजनिक (सबको दिखाई देने वाला) हो या व्यक्तिगत, लेकिन युद्ध अवश्य होना चाहिए; और उससे भी बढ़कर, इस युद्ध में हमारे चरित्र की बढ़ोतरी और विजय होनी चाहिए, अन्यथा हम प्रभु द्वारा "जयवन्त" के रूप में स्वीकार नहीं किए जा सकते। जब प्रभु हमारा मूल्यांकन (न्याय) करेंगे, तो वे हमारे प्रयासों के परिणामों की बजाय उस आत्मा और उद्देश्य को देखेंगे, जिसने हमें प्रेरित किया। वे हमारे मन के इरादों और उसके पीछे के उद्देश्य को परखेंगे, न कि केवल उनके परिणामों को। इस दृष्टिकोण से, हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि न केवल हम अपने सामर्थ्य के अनुसार, हर कार्य को पूरी लगन से करें, बल्कि यह भी कि प्रभु और उनके उद्देश्य के लिए, हमारा हर बलिदान और भेंट, प्रेम और समर्पण से परिपूर्ण हो। ऐसे प्रेम और समर्पण से, जो यह साबित करे कि यह कार्य उनके लिए हमारे सच्चे प्रेम और भक्ति के कारण किया गया है, न कि व्यर्थ की महिमा पाने के लिए। आमीन Z. 03-91 R3166:3

