10 सितंबर के लिए दैनिक भक्ति-विचार
कोई गन्दी बात तुम्हारे मुंह से न निकले, पर आवश्यकता के अनुसार वही निकले जो उन्नति के लिये उत्तम हो, ताकि उससे सुनने वालों पर अनुग्रह हो। Ephesians 4:29
भ्रष्ट स्वभाव खुद को अंतरात्मा के पीछे छिपा लेता है और यह घोषणा करता है कि सत्य बोलना हमेशा सही है, इसलिए परमेश्वर का यह मतलब नहीं हो सकता कि सत्य बोलना, निंदा करना होगा; क्योंकि बुराई करना और निंदा करना शरीर और शैतान के काम है, तो परमेश्वर के कहने का अर्थ, अवश्य झूठ या असत्य बोलने से होगा। यह एक बड़ी गलतफहमी है: निंदा करना, चाहे वह सत्य हो या असत्य, निंदा ही रहती है, और इसे न केवल परमेश्वर के कानून में बल्कि सभ्य लोगों के कानूनों में भी इसी प्रकार देखा जाता है। निंदा करना वह है, जो किसी दूसरे को नुकसान पहुँचाने के इरादे से बोली जाती है, चाहे वह सत्य हो या असत्य, और मनुष्यों का कानून परमेश्वर के कानून से सहमत है कि किसी दूसरे को इस प्रकार नुकसान पहुँचाना गलत है। आमीन Z. 99-70 R2444:3

