11 सितंबर के लिए दैनिक भक्ति-विचार
जो कोई अपना क्रूस न उठाए, और मेरे पीछे न आए, वह भी मेरा चेला नहीं हो सकता। Luke 14:27
प्रभु के लिए क्रूस उठाने का अर्थ है, विपरीत परिस्थितियों में पिता की इच्छा को पूरा करना। इस मार्ग पर चलते हुए प्रभु यीशु को उन लोगों की ईर्ष्या, नफ़रत, डाह, क्लेश और अत्याचार आदि का सामना करना पड़ा, जो स्वयं को परमेश्वर के लोग मानते थे। लेकिन हमारे प्रभु, जो उनके हृदयों को पढ़ सकते थे, उन्होंने उन लोगों के पिता के रूप में शैतान को और उन लोगों को शैतान की संतान के रूप में घोषित किया। क्योंकि हम उसी "सकेत मार्ग" में चल रहे हैं, जिस पर हमारे स्वामी चले थे, तो हम ये उम्मीद कर सकते हैं कि हमारा क्रूस यानि हमारी यातनाएं भी प्रभु यीशु के जैसी होंगी - हमारे स्वर्गीय पिता की इच्छा पूरी करने के प्रयासों में विरोधताएँ आएंगी - हमारे द्वारा उनके उद्देश्य की सेवा करने और हमारे स्वामी और अगुआ के निर्देशानुसार प्रकाश को चमकने देने का विरोध होगा। आमीन Z. 03-345 R3237:3

