14 सितंबर के लिए दैनिक भक्ति-विचार
अन्यजातियों में तुम्हारा चालचलन भला हो; इसलिये कि जिन जिन बातों में वे तुम्हें कुकर्मी जान कर बदनाम करते हैं, वे तुम्हारे भले कामों को देख कर; उन्हीं के कारण कृपा दृष्टि के दिन परमेश्वर की महिमा करें। क्योंकि यदि कोई परमेश्वर का विचार करके अन्याय से दुख उठाता हुआ क्लेश सहता है, तो यह सुहावना है। 1 Peter 2:12, 19
हो सकता है कि हमारे विषय में बुरी रिपोर्ट दी जाये और हमे बदनाम किया जाये, लेकिन जो लोग हमें जानते हैं, जिनके साथ हमारा व्यवहार हैं, उन्हें यह अनुभव होना चाहिए कि हम हमारे सिद्धांतों के प्रति वफ़ादार हैं और हमारे मुख से निकले शब्द, हमारे हृदय की ध्यान साधना और हमारे जीवन का आचरण, सब कुछ प्रभु को प्रसन्न करने वाला है और उनके नाम और उद्देश्य का सम्मान बढ़ाने वाला है। ताकि मसीह जिनके लिए महिमा और राज्य सदैव के लिए है, उनके माध्यम से परमेश्वर की महिमा हो। आमीन Z. 03-365 R3248:1

