20 सितंबर के लिए दैनिक भक्ति-विचार
जो महान और महान् परमेश्वर सदाकाल तक वास करता है, जिसका नाम पवित्र है, वह यह कहता है; मैं ऊंचे और पवित्र स्थान में वास करता हूं... ताकि नम्र लोगों के मन को और खेदित लोगों के हृदय को नया जीवन दूं। Isaiah 57:15
आइए हम ये याद रखें कि प्रभु खेदित और दुःखी मन वालों को कभी नहीं त्यागते, वे उन्हें कभी भी अस्वीकार नहीं करते हैं। इसलिए, नई सृष्टि में जो भी प्रभु के लोग हैं, वे चाहे किसी भी मुश्किल में पड़ें और ठोकर खाएं, यदि वे प्रभु की संगति और क्षमा पाने के लिए भूखे हैं, यदि वे ह्रदय से खेदित और टूटे (दुःखी) हैं, तो उनको निराश होने की जरुरत नहीं है, बल्कि उन्हें यह याद रखने की जरूरत है कि परमेश्वर ने मसीह की योग्यता के माध्यम से एक प्रावधान किया है, जो उन्हें प्रभु यीशु के माध्यम से, उनके लहू पर विश्वास के द्वारा, उनके पास आने वाले सभी लोगों को पाप से पूर्ण रूप से स्वतंत्र करने और धर्मी ठहराने में सक्षम बनाता है, जो अपने पापों के कारण खेदित और दुःखी हृदय रखते हैं, उनको यह जानना चाहिए कि उन्होंने "मृत्यु के योग्य पाप" नहीं किया है, क्योंकि उनके हृदय की अवस्था इसका प्रमाण है, और ऐसे पाप भी हैं, जिनके विषय में प्रेरित इब्रानियों 6:6 वचन में ये एलान करते हैं: जिन्होंने ऐसा पाप किया है, जिसका फल मृत्यु है, "तो उन्हें मन फिराव के लिये फिर नया बनाना अनहोना है"। आमीन Z. 03-383 R3255:4

