24 सितंबर के लिए दैनिक भक्ति-विचार
मैं अपने शरीर को अधीन करता हूँ और उसे वश में रखता हूँ, कहीं ऐसा न हो कि मेरे द्वारा प्रचार करने के बाद मैं ही सर्वथा अस्वीकार कर दिया जाऊं। 1 Corinthians 9:27
मानवीय शरीर या देह, का झुकाव होता है कि वह अपनी "मृत" स्थिति से दोबारा जीवित हो उठे, और इसलिए नए स्वभाव को लगातार सतर्क रहना पड़ता है ताकि वह अपनी प्रधानता बनाए रख सके, विश्वास की अच्छी लड़ाई लड़ सके और एक विजेता के रूप में पुरस्कार प्राप्त कर सके। नए मन द्वारा देह के खिलाफ किए जाने वाला ये संघर्ष एक अच्छी लड़ाई है, इस मायने में कि ये उन पापों और कमजोरियों के खिलाफ है जो गिरे हुए स्वभाव से संबंधित हैं। यह विश्वास की लड़ाई इस नज़रिए से है कि, नई सृष्टि का पूरा मार्ग ही विश्वास का मार्ग है, जैसा कि प्रेरित 2 कुरिन्थियों 5:7 वचन में कहते हैं, "क्योंकि हम रूप को देखकर नहीं, पर विश्वास से चलते हैं", यह लड़ाई, विश्वास की लड़ाई इसलिए है, क्योंकि कोई भी व्यक्ति अपने ही शरीर, उसके स्वभाव और इच्छाओं के खिलाफ तब तक इस संघर्ष को जारी नहीं रख सकता, जब तक कि वह परमेश्वर की प्रतिज्ञाओं पर विश्वास नहीं करता और प्रभु को अपने सहायक के रूप में नहीं मानता। आमीन Z. 03-425 R3275:3

