25 सितंबर के लिए दैनिक भक्ति-विचार
"… जो परमेश्वर की ओर से हमारे लिये ज्ञान ठहरा अर्थात धार्मिकता, और पवित्रता, और छुटकारा \[उद्धार\]"। 1 Corinthians 1:30
वह जिसने हमें छुड़ाया है, या अपने जीवन के बलिदान से हमें खरीदा है, वह हमें हमारे भविष्यवक्ता या शिक्षक के रूप में अपने सुसमाचार द्वारा ज्ञान देता है, जिससे हम अपनी गिरी हुई अवस्था को देख सकें और उसे अपने सहायक के रूप में पहचान सकें; हमारे महायाजक के रूप में, वह पहले हमें धर्मी ठहराता है और फिर हमें पवित्र करता है या अपने अधीन याजक की सेवकाई के लिए हमारा समर्पण करवाता है; और अंत में, राजा के रूप में वह पाप और मृत्यु के शासन से वफ़ादार लोगों को पूर्ण रूप से छुड़ाएगा, उन्हें महिमा, आदर और ईश्वरीय स्वभाव की अमरता प्रदान करेगा; - क्योंकि "परमेश्वर हमें भी प्रभु यीशु द्वारा मृतकों में से उठाएगा।" "हालेलुय्याह! कैसा उद्धारकर्ता!" वास्तव में वह उन सभी को अंत तक बचाने में सक्षम और इच्छुक हैं, जो उसके द्वारा परमेश्वर के पास आते हैं। आमीन Z. 03-440 R3281:6

