6 अप्रैल के लिए दैनिक भक्ति-विचार
यदि मसीही होने के कारण दुःख पाए (उठाए), तो लज्ज़ित न हो, पर इस बात के लिये परमेश्वर की महिमा करे। 1 Peter 4:16
सत्य की सेवा में हमारे प्रयासों के कारण आने वाली बीमारी और किसी भी प्रकार की असुविधा, हमारी वफ़ादारी और प्रेम के प्रमाण स्वरूप पिता की अनुमति से आती है। क्योंकि यदि हमें ऐसी कठिनाइयों का सामना न करना पड़े, या यदि कोई चमत्कार हमें तुरंत इनसे मुक्त कर दे, तो प्रभु की सेवा में हमारा कोई बलिदान नहीं होगा और सत्य के लिए सहनशीलता की हमारी परीक्षा अधूरी रह जाएगी। फिर भी, जब हमें सत्य के लिए अपने शरीर या मन की पीड़ा, चोट, अपमान, या यहाँ तक कि सामाजिक या वास्तविक रूप से सिर कटवाना पड़े, तो ये सब तजुर्बें आत्मा की गवाही बन जाते हैं, जो हमारी वफ़ादारी का प्रमाण देते हैं। इस प्रकार हर एक दर्द और घाव जो हमारे शरीर और भावनाओं में लगते हैं, और सच्चाई के लिए जब सामाजिक रूप से हमारा बहिष्कार कर दिया जाता है, तो, ये सब आत्मा की गवाही बन जाता है, और यह हमारी वफादारी की साक्षी बन जाता है। ऐसी सभी परीक्षाओं में हमें अत्यंत आनंदित होना चाहिए, जैसा कि हमारे प्रभु और प्रेरित पतरस ने कहा है। आमीन Z. 96-166 R2007:5

