8 अप्रैल के लिए दैनिक भक्ति-विचार
यदि कोई पीछे हटे, तो मेरे मन को उसमें प्रसन्नता नहीं होगी। Hebrews 10:38
सत्य के मार्ग से पीछे हटने की प्रक्रिया शुरुआत में बहुत मामूली हो सकती है, अर्थात पीछे मुड़कर एक हल्की आह भरना, बीती हुई बातों और वस्तुओं के प्रति हल्की लालसा रखना; फिर उस दौड़ की गति को धीमा करना, जिसमें हम दौड़ रहे हैं; और अंततः गिरे हुए स्वभाव की लालसाओं के अनुसार सत्य के साथ थोड़ा-सा भी समझौता करने की आदत को विकसित करना। इसी प्रकार शत्रु की आजमाइशों के लिए मार्ग तैयार होता है, जो हमारी कमजोरियों को तुरंत पहचानकर उनका लाभ उठाने का प्रयास करता है। भटकाने वाली गलतियों को हमारे विवेक पर प्रभाव डालने के लिए प्रस्तुत किया जाता है; मनभावनी लालसाएं, जो बाहरी रूप से धार्मिकता का आभास देती हैं, शारीरिक मन को आकर्षित करने के लिए सामने लाई जाती हैं। और हम अपने प्रथम प्रेम - जो कि परमेश्वर हैं, उनको भूल जाते हैं, और हमारा उत्साह परमेश्वर की सेवा में कम होने लगता है, और हम सत्य और उसकी आत्मा से धीरे-धीरे मुड़ जाते हैं। और इस तरह से, परमेश्वर की पवित्र आत्मा के द्वारा हमारा मार्गदर्शन नहीं हो पाता है। आमीन Z. 95-93 R1799:1

