7 अप्रैल के लिए दैनिक भक्ति-विचार
मेरा परमेश्वर अपनी महिमा की धन-सम्पत्ति के अनुसार मसीह यीशु में तुम्हारी सारी आवश्यकताओं को पूरी करेगा। Philippians 4:19
यदि आपके पास बड़े आनन्द के सुसमाचार को सुनाने के लिए जोशीला उत्साह नहीं है, तो पूरी लगन से, विश्वासी होकर और इस उत्साह को पाने के लिए निरन्तर प्रार्थना करें, और तब जल्द ही आपके पास वो उत्साह होगा। यदि आपके पास सुसमाचार के प्रति उत्साह और प्रेम है, लेकिन उसे प्रस्तुत करने की योग्यता में कमी है, तो, जो भी योग्यता आपके पास है, उसका पूरा उपयोग करते हुए प्रभु से अधिक सामर्थ्य पाने के लिए प्रार्थना करें। यदि आपके पास उत्साह और योग्यता दोनों हैं, लेकिन अवसर की कमी है, तो इस विनती को प्रार्थना में जल्द से जल्द प्रभु के पास लेकर जाएँ, और उन्हें बताएं कि जितने अवसर आपके पास हैं, आप उन सभी अवसरों का वफादारी से उपयोग कर रहे हैं। फिर, अधिक अवसरों की प्रतीक्षा करें, लेकिन जो भी छोटे से छोटा अवसर आपके पास हो, उसका भी पूरी वफ़दारी से उपयोग करना न छोड़ें। आमीन Z. 96-163 R2006:3

