13 मई के लिए दैनिक भक्ति-विचार
देख, आज्ञा मानना बलिदान चढ़ाने से अच्छा है, और ध्यान देना मेढ़ों की चर्बी से उत्तम है। 1 Samuel 15:22
हमारे स्वर्गीय पिता चाहते हैं कि हम उनके वचनों के प्रति बहुत सचेत रहें, और हमें एक पल के लिए भी यह नहीं सोचना है कि हम उनमें सुधार कर सकते हैं, या समय और परिस्थितियां हमें परमेश्वर के प्रति आज्ञाकारी होने के योग्य बना देगी। आइये, हम परमेश्वर के वचनों को सुनें और वचनों के निकट रहें, परिणामों से न डरें, पर यह विश्वास रखें कि हमारे परमेश्वर कभी भी न ऊँघते हैं और न सोते हैं, और वे इतने बुद्धिमान हैं कि गलती की कोई गुंजाईश भी नहीं है और इसके साथ-साथ हमारी उनके प्रति आज्ञाकारिता के फलस्वरूप, अगर कोई भी आपातकालीन स्थिति आए, तो वे उन परिस्थितियों को सक्षम तरीके से संभालने में योग्य हैं । आमीन Z. 03-218,219 R3224:2

