23 मई के लिए दैनिक भक्ति-विचार
"… तुम्हें भी एक दूसरे के पाँव धोना चाहिए"। John 13:14
यह वचन दर्शाता है कि मसीह के शरीर के सदस्यों को एक दूसरे की भलाई के लिए मिलकर निगरानी करनी चाहिए; ताकि हम एक दूसरे को साफ़, पवित्र, शुद्ध रख सकें, और इस वर्तमान बुरे संसार के क्लेशों और लालसाओं और घेरावों पर जय पाने में एक दूसरे की सहायता कर सकें, क्योंकि इन क्लेशों, लालसाओं और घेरावों, तीनों की उत्पति का स्रोत, "संसार, शरीर और शैतान है", जैसे-जैसे हम आत्मा के विभिन्न अनुग्रहों - जैसे कि नम्रता, धीरज, कोमलता, भाईयों के प्रति दया और प्रेम में बढ़ते हैं, वैसे-वैसे हम चरित्र और जीवन की पवित्रता के इन गहनों को पहनने में दूसरों की सहायता करने की आशा कर सकते हैं और संसार और शरीर के मैलेपन की अपवित्रताओं से छुटकारा पा सकते हैं। आमीन Z. 97-243 R2201:6; 2202:4

