16 मई के लिए दैनिक भक्ति-विचार
"...तुझे एक नए नाम से पुकारा जाएगा ... तू यहोवा के हाथ में महिमा का मुकुट और अपने परमेश्वर के हाथ में राजमुकुट होगा।" Isaiah 62:2, 3
आइये, अब हम यह कभी भी न भूलें कि हम "खास लोग" हैं, नामी मसीहियों के बड़े संगठन से और इसके साथ-साथ संसार से भी अलग हैं, हमें पुराने अंधकार से परमेश्वर की अद्भुत ज्योति में बुलाए जाने के द्वारा ऊँची आशाएँ, ऊँचें लक्ष्य और उँची महत्वाकांक्षाएं मिली हैं और हमें परमेश्वर की योजना की अंदरूनी और गहरी बातों को जानने की समझ है और इसलिए यदि संसार और नामी मसीही, जो बड़े पैमाने में संसारिक आत्मा में हिस्सेदार हैं, यदि हम उन सब को हमारी सोच के साथ तालमेल में ना पाएं या वे हमें नजरअंदाज करें या हमारा विरोध करें, तो, इसमें कोई आश्चर्य नहीं होगा। आमीन Z. 03-164 R3199:2

