22 मई के लिए दैनिक भक्ति-विचार
क्योंकि परमेश्वर ने हमें भय की नहीं पर सामर्थ और प्रेम और संयम (समझदार मन) की आत्मा दी है। 2 Timothy 1:7
परमेश्वर की आत्मा, जो उनके लोगों को मिली है, वो भय की आत्मा नहीं, बल्कि इसके विपरीत सामर्थ्य, ऊर्जा और उत्साह की आत्मा है, जो कि प्रेम के द्वारा जागृत है; यह आत्मा परमेश्वर के प्रति और सत्य के प्रति और परमेश्वर के लोगों के प्रति प्रेमपूर्ण भक्ति, उन्हें प्रसन्न करने और उनकी सेवा करने और परमेश्वर के लोगों को पवित्र वस्तुओं में स्थापित करने की इच्छा और जहां तक अवसर मिले, सब के साथ भलाई करने की इच्छा , एक "समझदार मन" की आत्मा है; ऐसा मन जो हर विषय में परमेश्वर के वचन के द्वारा किले के जैसा मजबूत होता है, और इसलिए यह मनुष्य से पूरी तरह से निडर है और समय, मौसम और प्रेम की ऊर्जा का उपयोग करने के लिए न्याय में बुद्धिमान है और जो समर्पित हृदय में आग की तरह जलता है। आमीन Z. 97-170 R2166:1

