24 मई के लिए दैनिक भक्ति-विचार
"प्रेम ... आसानी से क्रोधित (बहकता) नहीं होता"। 1 Corinthians 13:5
हालांकि स्वाभाविक दुर्बलता, विरासत में मिले हुए पाप और कमजोर नसों की वजह से अव्यवस्थित होना, उदासी, चुप्पी और चिड़चिड़ेपन की भावना पैदा कर सकता है, लेकिन प्रभु की आत्मा से भरे हर दिल को अपने शरीर में इस दुष्ट विचार का सामना करना चाहिए, और इसके खिलाफ एक अच्छा युद्ध लड़ना चाहिए। यह कहना ठीक नहीं होगा कि "यही मेरा तरीका है;" क्योंकि पाप में गिरे हुए मनुष्य के स्वभाव से जुड़े सभी तरीके बुरे हैं: यह नये स्वभाव का फर्ज है कि वह पुराने स्वभाव पर जय प्राप्त करे और इसके साथ-साथ शरीर और शैतान पर भी जय प्राप्त करे, लेकिन केवल कुछ ही लोग होते हैं, जो अपने परिवारों और मित्रों को, प्रेम के अनुग्रह की इस सामर्थ्य को इससे भी अधिक दिखाते हैं। यह अनुग्रह जैसे-जैसे बढ़ता है, वैसे-वैसे परमेश्वर के प्रत्येक बच्चे को मधुर स्वभाव वाला बनना चाहिए। आमीन Z. 97-247 R2204:4

