1 मई के लिए दैनिक भक्ति-विचार
"… मनुष्य का पुत्र सेवा कराने नहीं, परन्तु सेवा करने आया …"। Matthew 20:28
यदि हमने प्रभु के प्रति पूरा समर्पण किया है, तो हमारे अधिकार और हमारे हित का हर एक बलिदान, जो हम नई सृष्टि के रूप में खुद की ओर से या अपने पति या बच्चे या पिता या माँ या पड़ोसी या मित्र के बदले में या सच्चाई के भाईयों के लिए करते हैं, तो ये प्रभु के लिये किये गए बलिदान की गिनती में आता है, जैसे कि हमने प्रभु के लिए ही किया हो; जबकि, यदि यही सेवाएँ किसी अन्य दृष्टिकोण या किसी अधर्मी कारण से प्रदान की जाएँ, जो प्रभु को किए गए समर्पण से संबंधित न हो, या केवल व्यक्तियों के लिए की जाएँ, जो प्रभु के प्रति बलिदान न हों — तो हमारी ऐसी सेवाएँ याजकों के तौर पर बलिदान के रूप में स्वीकार नहीं की जाएँगी। आमीन Z. 03-407 R3266:4

