11 मई के लिए दैनिक भक्ति-विचार
परन्तु हम दिन भर तेरे निमित्त मार डाले जाते हैं, और उन भेड़ों के समान समझे जाते हैं जो वध होने पर हैं॥ Psalms 44:22
हमें यह स्मरण रखना चाहिए कि हमारे पास केवल एक ही बलिदान है, जिसे हमें प्रतिदिन प्रभु को भेंट में चढ़ाना है, हर उस अवसर का उपयोग करते हुए, जो हमें उनकी और उनके लोगों की सेवा करने के लिए मिलता है। यद्यपि यह बलिदान कई छोटे-छोटे बलिदानों से मिलकर बना होता है, जिनमें से कुछ तो इतने छोटे होते हैं कि उन्हें गिना या सोचा भी नहीं जाता, फिर भी यही छोटे-छोटे बलिदान मिलकर, उस एक बड़े बलिदान को पूरा करते हैं, जिसे हमने परमेश्वर के परिवार में शामिल होने के समय शुरू किया था। जब हमने अपनी इच्छा प्रभु को समर्पित की तब हमने अपना सब कुछ दे दिया। यदि हम जीवन के छोटे-छोटे मामलों में से अपने बलिदान को बचाकर अपने पास रखते हैं, यदि हम किसी भी ऐसी वस्तु का बलिदान करने से इनकार करते हैं, जिससे प्रभु प्रसन्न होते, तो इसका अर्थ यह है कि हम अपने बलिदान में से कुछ हिस्सा अपने पास बचाकर रख रहें हैं, जिसे हमने पहले ही प्रभु को समर्पित कर दिया था। आमीन Z. 03-408 R3266:6

