8 मई के लिए दैनिक भक्ति-विचार
और यही वह प्रतिज्ञा है जो उसने हमसे की है, अर्थात् अनन्त जीवन। 1 John 2:25
हम सभी को यह समझना चाहिए कि परमेश्वर की अनुग्रह से भरी प्रतिज्ञाओं को प्राप्त करने में हमारी भी एक भूमिका है। इस वर्तमान जीवन से संबंधित मामलों में, परमेश्वर ने वादा किया है कि हमें रोटी और पानी की घटी नहीं होगी, (यशायाह 33:16) परंतु इसका अर्थ यह नहीं है कि हम उचित अवसरों को नज़रअंदाज़ करें और उनके लिए कोई प्रयास न करें। इसी प्रकार, उसने हमें आने वाले राज्य में सहभागी होने का आश्वासन दिया है, परंतु यह हम पर निर्भर करता है कि हम अपने बुलावे और चुने जाने को पक्का करें (2 पतरस 1:10)। परमेश्वर हमारे समर्पण से जुड़े हर एक मामले में, उनके हिस्से के कार्य को पूरा करने के लिए पूरी तरह से सक्षम और इच्छुक है, लेकिन हमारे लिए यही लाभदायक है कि परमेश्वर ने हमें इसलिए बुलाया है कि हम अपने विश्वास को हमारे कार्यों के द्वारा प्रकट करें, अर्थात हम उनके साथ उनकी योजना में हर उचित तरीकों के साथ सहयोग दें। आमीन Z. 03-175 R3205:4

