18 मई के लिए दैनिक भक्ति-विचार
हम जिन्होंने विश्वास किया है, उस विश्राम में प्रवेश करते हैं। Hebrews 4:3
प्रभु में हमारा विश्राम उतना ही पूर्ण है, जितना कि उन पर हमारा विश्वास। वह जो पूरी तरह से विश्वास करता है, वह पूरी तरह से विश्राम कर पाता है; वह जो केवल अधूरा विश्वास करता है, वह अधूरा विश्राम कर पाता है। आत्मिक इस्राएली की आदर्श स्थिति इसमें है कि अपने वर्तमान अनुभवों में परिपूर्ण विश्राम प्राप्त कर पाए, जो परिपूर्ण सब्त के समान है और एक दूसरे विश्राम के लिये जो इससे भी ज्यादा सम्पूर्ण है, परिश्रम करते हुए प्रतीक्षा करे, जो कि परिपूर्ण स्थिति का वास्तविक विश्राम है - एक ऐसा विश्राम - जो केवल परमेश्वर के लोगों के लिए ही रखा गया है। जैसा कि इब्रानियों 4:9-11 वचनों में कहा गया है - "अतः हम उस विश्राम (सब्त) में प्रवेश करने का प्रयत्न करें, ऐसा न हो कि कोई जन उनके (शारीरिक इस्राएलियों) समान आज्ञा न मान कर गिर पड़े"। आमीन Z. 99-253 R2534:5

