14 मई के लिए दैनिक भक्ति-विचार
वरन प्रेम में सच्चाई से चलते हुए (सत्य बोलते हुए) सब बातों में उसमें जो सिर है, अर्थात मसीह में बढ़ते जाएं। Ephesians 4:15
अनुग्रह में बढ़ने का क्या मतलब है? इसका मतलब है, प्रभु के साथ एक गहरे निजी परिचय और आत्मा की संगति के द्वारा अनुग्रह में बढ़ना। इस लिए अनुग्रह में बिना ज्ञान के बढ़ना, असंभव है; क्योंकि प्रभु के साथ बातचीत करने का मकसद, हमें सम्पूर्ण और गहरे ज्ञान के परिचय में बढ़ाना होता है, जो हमें उनके साथ संगति और दिव्य योजना के और नजदीक लेकर आए, और इसके द्वारा हमें प्रभु के सहकर्मी बनकर उनकी योजना को चलाने का अधिकार प्राप्त हो सके। इसलिए, यदि हम प्रभु से प्रेम करते हैं और उनकी आज्ञा का पालन करते हैं और उनके अनुग्रह में बढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो उनके लिखित वचन हमारे लिए प्रतिदिन का ध्यान और अध्ययन है; और इस प्रकार हम ज्ञान में बढ़ते हैं। आमीन Z. 03-200 R3215:3

