15 मई के लिए दैनिक भक्ति-विचार
यद्यपि अंजीर का वृक्ष न फूले, न दाखलताओं में फल लगे; जैतून का परिश्रम व्यर्थ हो जाए, और खेत अन्न उत्पन्न न करें; भेड़-बकरियाँ बाड़े से निकाल दी जाएँ, और तबेलों में गाय-बैल न हों, तौभी मैं यहोवा में आनन्दित रहूँगा, अपने उद्धार करने वाले परमेश्वर में मगन रहूँगा। Habakkuk 3:17, 18
हम देखते हैं कि परमेश्वर, संसार में बुराई की अनुमति देते हैं, ताकि संसार इन कड़वे अनुभवों से कुछ सबक सीखे, जो कि बुराई करने का एक तरह से स्वाभाविक परिणाम है, लेकिन हम यह भी देखते हैं कि संतों के विषय में, उनकी परीक्षा लेने, उन्हें तराशने और शुद्ध करने में बुराई की भी भूमिका है; उन्हें तैयार करने के लिए, और उन्हें जयवन्त होकर योग्य साबित करने के लिए, ताकि वे उन अद्भुत चीजों को विरासत में प्राप्त कर सकें, जिसे परमेश्वर ने वफ़ादारों के लिए आरक्षित रखा हैं। आमीन Z. 03-94 R3168:2

