17 मई के लिए दैनिक भक्ति-विचार
वे तुम्हें आराधनालयों से निकाल देंगे; हाँ, वह समय आएगा जब जो कोई तुम्हें मारेगा, वह समझेगा कि वह परमेश्वर की सेवा कर रहा है। John 16:2
आज की विरोधताएं पहले समय की विरोधताओं की तुलना में ज्यादा सभ्य हैं। आज वफ़ादारों को पत्थरों या तीरों से नहीं मारा जाता या उनका सिर कलम नहीं किया जाता है, लेकिन यह आज भी सच है कि, दुष्ट धर्मी लोगों पर "कड़वे शब्दों के तीरों" से वार करता है, और बहुतों को परमेश्वर के प्रति वफ़ादार होने के कारण, ताड़ना और निन्दा का सामना करना पड़ता है और उन्हें संगति से हटाया जाता है और "प्रभु यीशु की गवाही के कारण सिर कलम किया जाता है"। आइए हम में से हर एक, स्तिफनुस की नक़ल करें, जो कि पहला मसीही शहीद था। आइए हम अपनी गवाही, स्तिफनुस के जैसे चमकते हुए चेहरे के साथ दें। आइए हम अपनी विश्वास की आँखों से अपने वकील और मुक्तिदाता को परमेश्वर की दाहिनी ओर खड़ा देखें। आइए हमारे शब्द स्तिफनुस के शब्दों के जैसे सादगी भरें हों और हमारे बारे में भी ऐसा कहा जाना चाहिए, जैसा कि स्तिफनुस के विषय में लिखा गया था, "अनुग्रह और सामर्थ्य से भरा हुआ" और "पवित्र आत्मा से भरा हुआ"। आमीन Z. 97-57 R2109:6

