20 मई के लिए दैनिक भक्ति-विचार
"… एक विशेष (खास) लोग, जो अच्छे कार्यों के लिए उत्सुक हों"। Titus 2:14
कौन सी "खास जाति"? खास, पोशाक में नहीं, न ही चाल-चलन में, न भाषा में, न ही मूर्खता, संवेदनहीन रूपों और पागलपन में; लेकिन खास इस बात में हैं कि यह लोग संसार से और संसार की आत्मा से अलग हैं। इनमें मसीह की आत्मा है, जो परमेश्वर के लिए सम्पूर्ण समर्पण की आत्मा है, और संसार और उसके स्वार्थपूर्ण उद्देश्यों से अलग हैं। यह इसलिए खास हैं, क्योंकि इनके लिए परमेश्वर के वचन का पालन करना ही एकमात्र व्यवस्था है। ये लोग खास हैं, क्योंकि जब सांसारिक ज्ञान दिव्य प्रकाशन के तकरार में आता है, तो ये सांसारिक ज्ञान को ठुकरा देते हैं। ये लोग खास हैं, क्योंकि ये संसार में होकर भी संसार के नहीं हैं। ये लोग खास हैं, क्योंकि इनका विश्वास दृढ़ है और ये विश्वास के तालमेल में रहते हुए उत्साह के साथ काम करते हैं। ये लोग खास हैं, क्योंकि ये खुद का बलिदान करते हैं और ये लोग अपने राजा की इच्छा के सिवाय कोई और इच्छा नहीं जानते। ये लोग खास हैं, क्योंकि ये सत्य को जानते हैं, और अपनी अंदरूनी आशा का कारण देने के योग्य है, जबकि दूसरे केवल अफवाह फैलाते हैं और आश्चर्य और संदेह करते हैं। आमीन Z. 97-95 R2128:2

