25 मई के लिए दैनिक भक्ति-विचार
"बुराई से न हारो, …"॥ Romans 12:21
हमें कभी भी बुरे शब्दों या तरीकों या व्यवहार का इस्तेमाल नहीं करना है। यदि हम ऐसा करते हैं, तो इसका मतलब है कि हमने थोड़े समय के लिए शत्रु से हाथ मिला लिया है, या हमने यह स्वीकार कर लिया है कि शत्रु के साधन और तरीके, हमारे कप्तान, जिनके हम हैं, उनके साधन और तरीके की तुलना में बेहतर हैं। किसी को क्रोध का उत्तर क्रोध के साथ देना, किसी को बुराई के बदले में बुरा कहना, कड़वे शब्दों का उत्तर कड़वे शब्दों के साथ देना, बदनामी का उत्तर बदनामी के साथ देना, विरोध का उत्तर विरोध के साथ देना, किसी को घात का उत्तर घात के साथ देना, या इन सब में से किसी को भी करने का मतलब होगा कि, हम बुराई को बुराई के साथ जीतने की कोशिश कर रहें हैं। यह सब, जो कि हमारे गिरे हुए स्वभाव के लिए स्वाभाविक है, उससे हमें बचने की आज्ञा दी गई है, ताकि हम अच्छी तरह से अपने नये स्वभाव में बढ़ोतरी कर सकें। हमारे विरोधी शैतान के द्वारा गुमराह होकर, उसके ऐसे किसी भी तरीकों का, किसी भी प्रकार से उपयोग करने का मतलब है, बुराई से हार जाना। आमीन Z. 97-267 R2215:1

