26 मई के लिए दैनिक भक्ति-विचार
ज्ञान घमण्ड उत्पन्न करता है, परन्तु प्रेम से उन्नति होती है। 1 Corinthians 8:1
वे सब, जो परमेश्वर की दिव्य योजना को सिखाते हैं, उनके लिए विचित्र परीक्षाएं आती हैं। ताकि परमेश्वर और उनके लोगों की सेवा करने के आदर को पाने में उनके अंदर पवित्र आत्मा के अनुग्रहों और ज्ञान की मात्रा और ज्यादा बढ़े। इसलिए, जो कोई भी दूसरों को सिखाने के लिए शिक्षक बने, वो परमेश्वर का संवाददाता हो, उसे चाहिए कि वो अपने अन्दर परमेश्वर की पवित्र आत्मा के सभी अनुग्रहों को पैदा करे, और इन अनुग्रहों (प्रेम) को ज्ञान के साथ मिलाकर, जिसमें नम्रता भी शामिल है, हम दूसरों की उन्नति के साथ-साथ खुद की भी उन्नति करें। आमीन Z. 97-277 R2219:6

