27 मई के लिए दैनिक भक्ति-विचार
मन की दीनता में एक दूसरे को स्वयं से बेहतर समझो। Philippians 2:3
प्रेरित पौलुस का उपदेश है कि सभी को नम्रता के अनुग्रह में बढ़ना चाहिए, और हर एक मामले में हर किसी को यह ध्यान रखना चाहिए कि कुछ भी "झूठी बड़ाई या झगड़े की भावना से न करे", आत्म-प्रशंसा और सर्वश्रेष्ठता को पाने के सभी प्रयासों को खुद से पूरी तरह से दूर कर देना चाहिए, क्योंकि वे प्रभु की आत्मा और कलीसिया की आशीषों के सबसे बड़े शत्रु हैं। इसके विपरीत, प्रत्येक के पास मन की वह दीनता होनी चाहिए, जो साथी सदस्यों के अच्छे गुणों को देख सके और इनमें से कुछ गुणों को कम से कम अपने स्वयं के गुणों से बेहतर मान सके। किसी भी संगति में किसी एक व्यक्ति में सभी प्रतिभाओं, और सभी क्षमताओं के होने की उम्मीद कभी भी नहीं करनी चाहिए। इसलिए, हममें से प्रत्येक, यदि वह मन का दीन है, तो वह दूसरों में कुछ अच्छे गुणों को या अपने से बेहतर अनुग्रहों को देख सकेगा, और इन गुणों को पहचानकर प्रसन्न होगा और उनके अनुसार इन गुणों को रखने वाले का खुशी से आदर करेगा। आमीन Z. 97-296 R2228:1

