29 मई के लिए दैनिक भक्ति-विचार
"मैं तुम्हें शान्ति दिए जाता हूं, अपनी शान्ति तुम्हें देता हूं: ... तुम्हारा मन न घबराए और न डरे"। John 14:27
जितना अधिक हम संसार, शरीर और शैतान पर जय पाते हैं, जितना अधिक हम अपने पिता जो स्वर्ग में है, उनकी इच्छा को पूरा करना चाहते हैं, जितना अधिक हम अपने प्रिय उद्धारकर्ता की संगति और उनका सम्पर्क चाहते हैं, जितना अधिक हम उन चीजों को करने की कोशिश करते हैं जो प्रभु की मनभावनी हैं, उतना ही अधिक से अधिक हमें वो आनंद और शांति मिलेगी, जिसे कोई मनुष्य हमसे छीन नहीं सकता, और जिसे परीक्षाएँ, कठिनाईयाँ और ताड़नाएँ, केवल और अधिक मीठा और कीमती बना देंगीं। Z. 97-306 R2232:5 "और तुम्हें भी अब तो शोक है, परन्तु मैं तुम से फिर मिलूँगा और तुम्हारे मन में आनन्द होगा; और तुम्हारा आनन्द कोई तुम से छीन न लेगा।" यूहन्ना 16:22

