8 जून के लिए दैनिक भक्ति-विचार
जो पापी को उसके गलत मार्ग से फिरा देता है, वह एक प्राण को मृत्यु से बचाएगा और अनेक पापों को ढाँप देगा। James 5:20
जब हम दूसरों को वर्जित (मना किए हुए) और अपराधियों के रास्ते में चलते हुए देखते हैं, तो हमें उनकी मदद करने के लिए उन रास्तों पर उनके पीछे नहीं चलना है; बल्कि स्वयं सही मार्ग पर बने रहकर उनको बुलाना है। जब हम देखते हैं कि कुछ लोग खुद को मनुष्यों के सिद्धांतों और शिक्षाओं के साथ भ्रमित कर रहे हैं, जो कि हम जानते हैं कि मूल रूप से गलत हैं, तो हमें उनकी मदद करने के लिये उन गलत सिद्धांतों से होकर नहीं जाना है; बल्कि हमें उनको यह याद दिलाना है कि कोई भी ऐसा सिद्धांत, जो सच्चाई के मूल सिद्धांतों से मेल न खाए, उन पर ध्यान देना न केवल समर्पित समय को व्यर्थ करना है, बल्कि जिसके बारे में हम जानते हैं कि यह गलत है, उसके लिए थोड़ा सा भी समय देना गलत और खतरनाक है, ठीक उसी प्रकार जैसे कि विवेक और सच्चाई के सिद्धांतों का किसी भी प्रकार से उल्लंघन करना खतरनाक है। आमीन Z. 95-203 R1860:3

