4 जून के लिए दैनिक भक्ति-विचार
और यह इसलिये है कि तुम्हारा परखा हुआ विश्वास, जो आग से ताए हुए नाशवान सोने से भी कहीं, अधिक बहुमूल्य है, यीशु मसीह के प्रगट होने पर प्रशंसा और महिमा और आदर के योग्य ठहरे। 1 Peter 1:7
यह आपका विश्वास ही है जिसको आज परखा जा रहा है। शांति के दिनों में, जब अनुग्रह का सूर्य आप पर चमक रहा था, आप शांतिपूर्वक सच्चाई के ज्ञान की नींव पर टिके थे, और मसीही चरित्र में निर्माण कर रहे थे। अब आप भट्ठी की आग में परखने के लिये डाले गये हैं, इसीलिए सारी हिम्मत बांधकर, अपने धैर्य को दृढ़ करके, संयम से सहने के लिए खुद को तैयार करें, अपनी आशा को दृढ़ता से पकड़े रहकर, उन बहुमूल्य वादों को याद करें, जो अब भी आपके हैं और "अपना हियाव न छोड़ें क्योंकि उसका प्रतिफल बड़ा है"। "शान्त रहने और भरोसा रखने में तुम्हारी ताकत है"। "यहोवा के सामने चुपचाप रह, और धीरज से उसकी प्रतीक्षा कर", और विश्वास ने विजय प्राप्त कर ली। आमीन Z. 95-135 R1823

