24 जून के लिए दैनिक भक्ति-विचार
और यदि सन्तान हैं, तो वारिस भी, वरन् परमेश्वर के वारिस और मसीह के संगी वारिस हैं, जब हम उसके साथ दुःख उठाए तो उसके साथ महिमा भी पाएँ। Romans 8:17
जब हम, हमारे लिए बनाई गई पिता की योजनाओं को पढ़ते हैं, तो हमारे स्वामी प्रभु यीशु के प्रति परमेश्वर के बर्ताव की रोशनी से हम पिता की इच्छा को देखकर, तुरंत समझ सकते हैं कि पिता की हमारे लिए यह इच्छा नहीं है कि वह हमें हर प्रकार की पीड़ा और परीक्षा और कष्टों से दूर रखें और हमें फूलों भरे आरामदायक बिस्तर पर विजयी महिमा तक ले जाएँ। वास्तव में, हमारी दिशा बिलकुल इसके विपरीत होनी चाहिए, क्योंकि यदि हम स्वामी के पदचिन्हों पर चलना चाहते है, जिसे (प्रभु यीशु को) परमेश्वर ने, न केवल सारे संसार के पापों के लिये प्रायश्चित्त के रूप में दे दिया बल्कि कलीसिया, जो उनका (प्रभु यीशु को) शरीर है, उनके लिये एक आदर्श के रूप में भी प्रस्तुत किया। परमेश्वर की इच्छा और उनकी योजना का यह ज्ञान हमें तुरंत सिखाता है कि हमें दर्द और मुसीबत से मुक्ति पाने की न तो अपेक्षा करनी चाहिए और न ही इनसे छुटकारा माँगना चाहिए, क्योंकि परमेश्वर की बुद्धि ने इन्ही परिस्थितियों के द्वारा कलीसिया के लिए महिमा तक पहुंचने का मार्ग ठहराया है। आमीन Z. 96-151 R2000:2

