26 जून के लिए दैनिक भक्ति-विचार
इसलिए हे पवित्र भाइयो, तुम जो स्वर्गीय बुलाहट में भागी हो, उस प्रेरित और महायाजक यीशु पर जिसे हम अंगीकार करते हैं, ध्यान करो। Hebrews 3:1
ये परमेश्वर की इच्छा है कि, "मसीह की देह" के हर एक सदस्य को संसार की दुर्बलताओं की भावना से संपर्क कराया जाए, ताकि जब वे परमेश्वर के राज्य में महिमा प्राप्त करें और शाही याजक के रूप में, पूरी दुनिया का न्याय करें, तब वे बहुत संवेदनशील हों, सहानुभूति प्रगट करने वाले और दरियादिल हों। हमारे प्रभु और स्वामी, जिनके अन्दर कोई भी अपरिपूर्णता नहीं थी, जो की इस गिरी हुई मानवजाति के अन्दर है, बल्कि हमारे महायाजक पवित्र थे, और निष्कपट और निर्मल, और पापियों से अलग थे, तब भी उन्हें मनुष्यों की बिमारियों और निर्बलताओं से संपर्क करना पड़ा, ताकि वे हमारी निर्बलताओं को महसूस कर सकें, और एक वफादार महायाजक बन सकें। हमारी ओर से यह मान लेना पूरी तरह से तर्कहीन होगा कि जिन पाठों की आवश्यकता महायाजक (प्रभु) के कार्यालय और सेवा की तैयारियों के लिये थी, सह-याजक को उनकी कोई आवश्यकता नहीं है, जिन्हें प्रभु के साथ दुःख उठाने और उनके साथ राज्य करने के लिये बुलाया गया है। आमीन Z. 96-208 R2029:5

